मुजफ्फरपुर: लापता किशोरी और बुजुर्ग का सुराग देने पर ₹5000 का इनाम, पुलिस ने जारी किया पोस्टर

मुजफ्फरपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी और 78 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने के मामले में पुलिस ने ₹5000 का नकद पुरस्कार घोषित किया है. सुराग देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. दोनों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं.

Muzaffarpur Missing Reward: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गायब एक किशोरी और एक बुजुर्ग की तलाश में पुलिस ने बड़ी पहल की है. वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार, लापता लोगों का सुराग देने या बरामदगी में मदद करने वाले को ₹5,000-₹5,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.

केस 1: सदर थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय ममता

सदर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी डुमरी से 15 वर्षीय ममता कुमारी बीते 19 अप्रैल 2026 से लापता है. वह मूल रूप से वैशाली जिले के बेलसर की रहने वाली है.

  • कांड संख्या: सदर थाना कांड सं. 408/26.
  • पहचान: कद 4 फीट 2 इंच, रंग सांवला, चेहरा गोल, बाल व आंखें काली.
  • संपर्क: सदर थानाध्यक्ष (9031826772) या नियंत्रण कक्ष (9431896700).

केस 2: कुढ़नी से 7 सालों से लापता बुजुर्ग हुलास राय

कुढ़नी थाना क्षेत्र के पदमौल दयालपुर निवासी 78 वर्षीय हुलास राय 21 मई 2019 से लापता हैं. वे मानसिक रूप से थोड़े अस्वस्थ हैं.

  • कांड संख्या: कुढ़नी थाना कांड सं. 356/19.
  • पहचान: कद 5 फीट 5 इंच, रंग गोरा, दुबला-पतला शरीर, सफेद बाल.
  • संपर्क: कुढ़नी थानाध्यक्ष (9031826779) या नियंत्रण कक्ष (9431896700).

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: भीषण जाम से मुक्ति के लिए मंत्री को पत्र, फ्लाईओवर और मल्टी-लेवल पार्किंग निर्माण की उठी मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >