Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने रेड लाइट एरिया से दो महिला को किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़कियों के जीवन से करती थी खिलवाड़

Muzaffarpur News: आइओ नीलू कुमारी का कहना है कि इस कांड में कई आरोपी है. फिलहाल दो को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है. पीड़िता का भी प्राथमिकी के 10 साल बाद 2024 में कोर्ट में बयान कराया गया है.

Muzaffarpur News: रेड लाइट एरिया में 17 साल की नाबालिग बच्ची को शराब पिलाकर जबरन देह व्यापार कराने के केस में फरार चल रही दो महिला को पुलिस ने 11 साल बाद गिरफ्तार किया है. चतुर्भुज स्थान चौक के पास से ही दोनों को दबोचा गया है. पकड़ी गयी महिला में चंदा खातून व मुन्नी खातून शामिल है. केस के आइओ दारोगा नीलू कुमारी ने शनिवार को उनको कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

जबरन गलत काम करने का दबाव देती थी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नगर थाने में 24 नवंबर 2014 को 17 साल की नाबालिग बच्ची ने जबरन देह व्यापार कराने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें बताया था कि वह मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है. उसके माता- पिता की मृत्यु होने के बाद आर्थिक स्थिति खराब हो गयी. परिवार के तीन बहन होने के कारण वह शुक्ला रोड में भोला के यहां चौका- बर्तन का काम करने लगी. भोला की पत्नी पत्नी उसपर गलत काम कराने का दबाव देने लगी.

इनकार करने पर जमकर मारपीट किया. उसको शराब पिलाकर जबरन उससे गलत काम करवाती थी. वह तरह- तरह की धमकी देती थी. उसके यहां किसी तरह से दो माह तक रही उसके बाद भागकर पुरानी गुदरी चंदा के यहां आयी. वहां भी उससे गलत कराया जाने लगा. उसको गलत काम कराने के लिए पटना भेजी जाने लगी. मुजफ्फरपुर में भी इधर- उधर उसको भेजा जाता था. वहां से भागकर वह अपनी बड़ी बहन के घर आ गयी.

शादी करने को तैयार नहीं हुए परिवार के लोग

कुछ दिन बाद बड़ी बहन से विवाद हो गया तो वह चंदा प्रकाश के यहां चली आयी. वहां भी उससे देह व्यापार कराया जाने लगा. इस बीच उसकी दोस्ती नौशाद नाम के एक लड़के से हो गयी. वह उससे शादी करना चाहती थी. लेकिन, उसके परिवार के लोग तैयार नहीं हुए. इस बात की जानकारी कार्यक्रम प्रबंधक महिला डेवलपमेंट सेंटर को लगी. वे लोग कागजी प्रक्रिया करने के बाद सेवा संकल्प विकास समिति बालिका गृह भिजवा दिया. वहां गृह माता मीनू देवी के समक्ष अपना बयान पढ़कर समझ ली है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >