Muzaffarpur News: नर्सिंग महज पेशा नहीं बल्कि पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा है, विश्व नर्स दिवस पर SKMCH में भव्य आयोजन

Muzaffarpur News:SKMCH मुजफ्फरपुर में विश्व नर्सिंग दिवस पर नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद किया. केक काटकर और कैंडल के जरिए मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया. मातृका सुधा कुमारी ने नर्सिंग को सेवा का सर्वोच्च माध्यम बताया. देखिए पूरी रिपोर्ट...

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में विश्व नर्सिंग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान अस्पताल की नर्सों ने आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. अस्पताल के सेमिनार कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुप्रिया और अनुपम कुमारी ने किया.

सम्मान समारोह

दीप प्रज्वलन और सम्मान समारोह

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद संगीता कुमारी, विमला कुमारी, पूनम कुमारी और आशा कुमारी ने मातृका सुधा कुमारी और सहायक मातृका मोनिका कुमारी को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित सभी नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

सेवा और समर्पण की ली शपथ

इस खास मौके पर नर्सों ने केक काटकर खुशियां साझा कीं और हाथों में जलती हुई मोमबत्ती लेकर मानवता की सेवा की शपथ ली. मातृका सुधा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा, “नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा है.यहाँ अमीर-गरीब का भेद भूलकर मरीजों का उपचार किया जाता है.”

लेडी विद द लैंप की जीवनी पर चर्चा

कार्यक्रम का संचालन कर रहीं ENT इंचार्ज अनुप्रिया ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि 1820 में जन्मी नाइटिंगेल ने नर्सिंग को सेवा, समर्पण और करुणा की नई परिभाषा दी. कार्यक्रम में आलोक कुमार, बिन्नू कुमारी, शिल्पा सोनी, सरफराज आलम और महावीर सिंह राठौर सहित भारी संख्या में नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >