Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल लूटकांड का 3 घंटे में खुलासा, 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर की पानापुर करियात थाना पुलिस ने रौतिनिया दुर्गा मंदिर के पास हुई मोबाइल लूटकांड का महज 3 घंटे में खुलासा किया. पुलिस ने लूट के मोबाइल और बाइक के साथ 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिले से पानापुर करियात थाना क्षेत्र में हुई एक मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है. पुलिस ने न सिर्फ घटना में शामिल सभी चार अपराधियों को दबोच लिया है, बल्कि लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है.

दुर्गा मंदिर के पास हथियार के बल पर हुई थी लूट

जानकारी हो की यह वारदात 20 मई 2026 को पानापुर करियात थाना क्षेत्र के रौतिनिया दुर्गा मंदिर के समीप हुई थी. वहां चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से उसका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया था और फरार हो गए थे. घटना के तुरंत बाद पीड़ित रितु कुमार ने थाने में इसकी सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पानापुर करियात थाना पुलिस तत्काल रेस हुई और विशेष टीम बनाकर छापेमारी शुरू कर दी.

लूटे गए मोबाइल और बाइक के साथ 4 आरोपी दबोचे

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मिंटु कुमार, पवन कुमार, रंजन कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है. ये सभी आरोपी पानापुर करियात थाना क्षेत्र के ही विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके पास से पीड़ित से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.

केस दर्ज, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

इस मामले में पीड़ित रितु कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर पानापुर करियात थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है.

मुजफ्फरपुर से रजनीश कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >