Muzaffarpur News: मोतीझील ओवरब्रिज पर थार सवार युवकों की दबंगई, साइड लेने के विवाद में कार में की जमकर तोड़फोड़

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के मोतीझील ओवरब्रिज पर साइड लेने के विवाद में थार सवार दबंग ने बस चालक की कार में जमकर तोड़फोड़ की. लोहे की रॉड से कार के सभी शीशे तोड़ दिए गए. पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है.पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील ओवरब्रिज पर साइड लेने के विवाद में सरकारी बस के चालक अखिलेश कुमार सिंह की कार में तोड़फोड़ करके बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हमलावर दबंग भी महिंद्रा की थार में सवार था. तोड़फोड़ का विरोध करने पर हमलावर ने जान मारने की धमकी दिया.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह पेशे से ड्राइवर हैं. वे इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड में ड्राइविंग का कार्य करते हैं. गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे वे अपने दोस्त की गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर- BR06BT5954) लेकर मोतीझील से इमलीचट्टी की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार मोतीझील ओवरब्रिज पर पहुंची, एक अज्ञात महिंद्रा वाहन के चालक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी.

विरोध करने पर दिखाई दबंगई

पीड़ित अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर लगने के बाद जब उन्होंने गाड़ी रोककर आरोपी चालक से इसका कारण पूछा, तो वह उलझ गया. आरोपी की गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी. बात बढ़ने पर अज्ञात चालक ने अपनी गाड़ी से लोहे की रॉड निकाली और अखिलेश की कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी ने बेरहमी से कार के अगले और पिछले हिस्से के शीशे, दोनों साइड मिरर, चारों गेट के शीशे, बंपर और डिक्की को रॉड से मारकर चकनाचूर कर दिया. शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी अपनी गाड़ी लेकर तेजी से फरार हो गया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाने पहुंचकर आवेदन दिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा एएसआइ दिलीप कुमार सिंह को सौंपा गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बिना नंबर वाली उस महिंद्रा गाड़ी और उसके चालक की पहचान की जा सके. पीड़ित ने आवेदन के साथ क्षतिग्रस्त गाड़ी की तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी हैं.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >