Muzaffarpur News: मिठाई दुकान में जमकर उत्पात, कैशियर से डेढ़ लाख की लूट और 5 लाख की रंगदारी मांगी

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के पानापुर में मिठाई दुकान पर अपराधियों ने हमला कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. हमलावरों ने कर्मियों के साथ मारपीट की और दुकान चलाने के एवज में 5 लाख रुपये महीने की रंगदारी मांगी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. मंगलवार की देर रात एक प्रतिष्ठित मिठाई दुकान में घुसकर कुछ युवकों ने न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि कैशियर से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. जाते-जाते अपराधियों ने दुकान चलाने के बदले हर महीने 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है और पुलिस को बताने पर गोली मारने की धमकी दी है.

पेट्रोल पंप से शुरू हुआ विवाद

घटना के संबंध में प्रतिष्ठान के कर्मचारी, जो वैशाली जिले के राजा पाकड़ निवासी शिवजीत कुमार हैं, ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब शिवजीत रात को एक ऑर्डर लेकर पेट्रोल पंप पर गए थे. वहां कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. किसी तरह जान बचाकर शिवजीत अपने प्रतिष्ठान पहुंचे, लेकिन अपराधी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए.

चारपहिया और बुलेट से पहुंचे हमलावर

पीड़ित के अनुसार, हमलावर चारपहिया वाहन और काले रंग की बुलेट पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे. दुकान में घुसते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और कर्मचारियों को पीटना शुरू किया. अपराधियों ने कैश काउंटर पर बैठे कैशियर के साथ मारपीट की और वहां रखे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. विरोध करने पर उन्होंने हथियार के बल पर डराया और क्षेत्र में दुकान चलाने के लिए 5 लाख रुपये मासिक रंगदारी की मांग की.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. मीनापुर ओपी प्रभारी जग्गूबिन्द ने बताया कि घटना की लिखित सूचना मिली है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >