Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर पिस्तौल चमकाना पड़ा भारी, वायरल फोटो देख पुलिस ने दबोचा

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के मनियारी में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कमर में पिस्तौल खोंसे युवक की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News:सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ रील बनाने और फोटो पोस्ट करने का क्रेज आजकल के युवाओं को लगातार सलाखों के पीछे पहुंचा रहा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां इंटरनेट मीडिया पर एक युवक की हथियार के साथ खिंचवाई गई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी. इस वायरल फोटो में युवक बेहद बेखौफ अंदाज में अपनी कमर में एक पिस्तौल खोंसे हुए नजर आ रहा था.

तस्वीर देखते ही एक्शन में आई पुलिस

जैसे ही यह आपत्तिजनक तस्वीर स्थानीय पुलिस के सामने आई, मनियारी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. मनियारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर की सबसे पहले तकनीकी जांच कराई गई. इसके बाद तकनीकी इनपुट्स के जरिए युवक की सटीक पहचान और लोकेशन मिलते ही गुरुवार की रात छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया.

असली हथियार या खिलौना? पुलिस कर रही है न पूछताछ

फिलहाल गिरफ्तार युवक पुलिस की हिरासत में है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस की तकनीकी टीम और अधिकारी अब मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. पहला यह कि वायरल फोटो में युवक की कमर में दिख रहा हथियार असली है या सिर्फ कोई खिलौना (लाइटर आदि). दूसरा यह कि यदि वह हथियार असली पिस्तौल है, तो युवक के पास वह कहां से आई और इसके पीछे कौन सा गिरोह काम कर रहा है.

मुजफ्फरपुर के मनियारी से श्याम कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >