Muzaffarpur News: एमआइटी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी, प्रवेश क्षमता 824

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के एमआईटी (MIT) को अब राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय बनाया जाएगा. शासी निकाय की बैठक में नए बी.टेक कोर्स, सीटों की संख्या में बढ़ोतरी और मुख्यमंत्री द्वारा अत्याधुनिक लैब के उद्घाटन जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है.पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को शासी निकाय की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई.तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सह शासी निकाय अध्यक्ष गिरीवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संस्थान के भविष्य को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए. सबसे महत्वपूर्ण निर्णय के तहत एमआईटी को “राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय” के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई. इस प्रस्ताव को अब अंतिम मुहर के लिए बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा.बैठक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त, ऋतुराज सिंह, डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम, एसकेएमसीएच की प्राचार्या डॉ. कुमारी विभा सहित विभिन्न विभागों के अधीक्षण अभियंता और शिक्षाविद उपस्थित थे.

रैगिंग मुक्त परिसर और नए पाठ्यक्रम की शुरुआत

बैठक में संस्थान को पूरी तरह से “रैगिंग मुक्त परिसर” घोषित किया गया. इसके लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों से शपथ पत्र लिए जाएंगे. साथ ही, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बी.टेक इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंगका नया कोर्स शुरू करने की जानकारी दी गई.एआइसीटीइ ने इसके लिए 60 सीटों की मंजूरी दे दी है, जिससे अब संस्थान की कुल प्रवेश क्षमता 824 हो गई है, जो राज्य में सर्वाधिक है.

प्राचार्य का कार्यकाल बढ़ा, मुख्यमंत्री करेंगे लैब का उद्घाटन

संस्थान की प्रशासनिक और शैक्षणिक उपलब्धियों को देखते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मिथिलेश कुमार झा का कार्यकाल 21 अगस्त 2027 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही, नवनिर्मित गर्ल्स हॉस्टल और तीन अत्याधुनिक लैब—’एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग’, ‘रोबोटवेल्डिंग’ और ‘रिन्यूएबल एनर्जी लैब’ के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है.

बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प

  • संस्थान के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार के लिए कई योजनाओं को मंजूरी मिली:
  • ऑडियो विजुअल हॉल में सेंट्रलाइज्ड एसी और अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था.
  • प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर म्यूजिकल फाउंटेन और परिसर में हाई मास्ट लाइट.
  • मॉर्निंग वॉक करने वालों को 30 जून तक सुबह 5 से 8 बजे तक खेल मैदान के उपयोग की अनुमति.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >