Muzaffarpur News: मीनापुर में सियासी उबाल: विधायक के जातिसूचक बयान पर भड़के पूर्व विधायक मुन्ना यादव

Muzaffarpur News:मीनापुर विधायक अजय कुमार के कथित जातिसूचक बयान पर आरजेडी नेता मुन्ना यादव ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने मुस्तफागंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डिप्टी सीएम से कार्रवाई की मांग की और बड़े आंदोलन का ऐलान किया.पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है. स्थानीय विधायक अजय कुमार द्वारा कथित तौर पर दिए गए एक जातिसूचक बयान को लेकर क्षेत्र की राजनीति में उबाल आ गया है. आरजेडी (RJD) नेता और पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने इस बयान के विरोध में सीधे तौर पर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है

‘अपराधी की कोई जाति नहीं होती’, मुस्तफागंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बरसे मुन्ना यादव

गुरुवार को मुस्तफागंज बाजार स्थित कर्पूरी भवन में अपने समर्थकों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने विधायक अजय कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विधायक के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान से न सिर्फ मीनापुर, बल्कि पूरे बिहार के यादव समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है. मुन्ना यादव ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है.

सीएम सम्राट चौधरी से कार्रवाई की मांग

पूर्व विधायक ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मांग की है कि विवादित और जातिसूचक बयान देने वाले मीनापुर विधायक अजय कुमार पर अविलंब सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत मीनापुर की धरती से ही होगी.

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >