Muzaffarpur News: कांटी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, विधायक अजीत कुमार ने मंत्रियों से की मुलाकात

​Muzaffarpur News:कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने मंत्री नीतीश मिश्रा और श्रवण कुमार से मुलाकात कर कांटी-मड़वन में जल संकट, पोखर निर्माण, सड़क और नाला निर्माण जैसे विकास कार्यों पर चर्चा की. मंत्रियों ने समस्याओं के स्थायी समाधान का भरोसा दिया है.पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: कांटी-मड़वन में जल संकट और बुनियादी सुविधाओं पर मंत्रियों से चर्चा.कांटी के विधायक ई. अजीत कुमार ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से विशेष मुलाकात की. इस बैठक में कांटी-मड़वन क्षेत्र के विकास, गहराते जल संकट और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. विधायक ने दोनों मंत्रियों को क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की.

​शहरी सुविधाओं का विस्तार और जल संरक्षण पर जोर

विधायक अजीत कुमार ने बताया कि कांटी के कई ग्रामीण इलाके अब नगर परिषद में शामिल हो चुके हैं, लेकिन वहां आज भी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है. उन्होंने इन नए शहरी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, बेहतर जल निकासी (नाला निर्माण) और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग रखी. इसके साथ ही, क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए नए पोखरों के निर्माण और पुराने पोखरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया.

​मंत्रियों ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

बैठक के दौरान जल संचय व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता को राहत पहुंचाने पर सहमति बनी. मंत्रियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि कांटी-मड़वन क्षेत्र के विकास और जल संकट के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे. इस मुलाकात के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को एक नई गति मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >