Muzaffarpur News: बाघ एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 5 जून से एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन

Muzaffarpur News: बाघ एक्सप्रेस में 5 जून 2026 से पुराने आईसीएफ कोच हटाकर आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे . इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और झटकों से मुक्त यात्रा सुविधा मिलेगी .पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: हावड़ा से काठगोदाम के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस (13019-13020) में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार, अब इस ट्रेन के पुराने और पारंपरिक आइसीएफ कोचों को हटाकर आधुनिक व सुरक्षित एलएचबी कोच लगाने का निर्णय लिया गया है. इससे यात्रियों का सफर न केवल आरामदायक होगा, बल्कि तेज गति में भी झटकों से मुक्ति मिलेगी.

5 जून से दिखेगा बदलाव

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, हावड़ा से यह बदलाव 5 जून 2026 से प्रभावी होगा, जबकि काठगोदाम से यह ट्रेन 7 जून से नये एलएचबीरेक के साथ चलेगी. बुधवार को मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक की ओर से सीएस प्रसाद ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

कोचों की संख्या में कटौती, सुरक्षा में इजाफा

एलएचबीरेक लगने के बाद ट्रेन की संरचना में भी बदलाव किया गया है. अब ट्रेन में कोचों की कुल संख्या 18 से घटकर 16 रह जाएगी. नयी संरचना के तहत इसमें एसी 2-टियर का 1, एसी 3-टियर के 3, स्लीपर क्लास के 6 और जनरल क्लास के 4 कोच शामिल होंगे. इसके अलावा दो पावर कार सह ब्रेक वैन लगाए जाएंगे. जानकारों का कहना है कि एलएचबी कोच दुर्घटना की स्थिति में एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते, जिससे जान-माल का खतरा काफी कम हो जाता है.

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >