Muzaffarpur News: गुड न्यूज! शहर को मिलने जा रहा नया पार्क, डीएम से मांगा गया प्रस्ताव

Muzaffarpur News: जिले में अब नए पार्क का निर्माण जल्द होने वाला है. इसको लेकर जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगे गए हैं. डीएम को न्यूनतम पांच एकड़ जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव देने को कहा गया है. जानिए क्या है पूरी खबर?

Muzaffarpur News: अमृत योजना के तहत मुजफ्फरपुर को नया पार्क मिलेगा. नये पार्क का क्षेत्रफल न्यूनतम पांच एकड़ का होगा. इसके अलावा शहरी क्षेत्र में कोई पुराना जलाशय है, तो उसे भी डेवलप कर पार्क का रूप दिया जायेगा. केंद्र सरकार की तरफ से अमृत 2.0 योजना को लेकर जारी किये गये गाइडलाइन के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अभय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसका प्रस्ताव मांगा है. डीएम को न्यूनतम पांच एकड़ जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव देने को कहा गया है. जमीन चिह्नित होने के बाद इसी साल में नये पार्क का निर्माण शुरू होगा. 

शहरी क्षेत्र से दूर नहीं हो जमीन

पहले में भी इसका प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग ने जिलाधिकारी से मांगा था. लेकिन, तय नियमों के अनुसार प्रस्ताव नहीं होने के कारण खारिज हो गया. अब नये सिरे से जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव देने को कहा गया है. सचिव ने कहा है कि पार्क का प्रस्ताव भेजते समय इसका हर हाल में ख्याल रखना है कि चिह्नित जमीन शहरी क्षेत्र से दूर नहीं हो. इसका क्षेत्रफल पांच एकड़ तक होना जरूरी है. पहले से कोई पार्क व जलाशय बना है. अगर उसका पुनर्विकास की आवश्यकता है, तो इसका भी जिक्र प्रस्ताव में करना है. 

अपेक्स कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद होगा काम 

अमृत 2.0 योजना से पार्क विकसित करने का मुख्यालय स्तर पर एक अपेक्स कमेटी बनायी गयी है. जिलों से भेजे गए प्रस्ताव अपेक्स कमेटी के सामने पेश किया जायेगा. कमेटी प्रस्ताव की जांच करेगी. इसके बाद शहरों का चयन होगा. इसका मकसद, शहरों में रहने वाले लोगों की जिंदगी की गुणवत्ता में सुधार करना है. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यूनिवर्सिटी जलाशय का हो सकता है पुनर्विकास

अमृत योजना के पहले फेज में जिस तरीके से एलएस कॉलेज में नये पार्क का निर्माण कराया गया. इसी तरीके से यूनिवर्सिटी में कम्युनिटी हॉल व केमेस्ट्री विभाग के बगल में एक बड़ा सा जलाशय है, जिसका पुनर्विकास किया जा सकता है. इससे जहां एक तरफ आसपास का वातावरण बेहतर होगा. वहीं, उक्त जलाशय शहरवासी के लिए एक बेहतर मनोरंजन का केंद्र बन सकता है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: डीएम को मिली नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के जांच की जिम्मेदारी, अधिकारियों में हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >