Muzaffarpur News: ट्रेन के शौचालय में छुपा कर ला रहा था शराब, पुलिस को देखा तो भागा, दो तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur News: रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से 50 हजार की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर ट्रेन के शौचालय में शराब छुपा कर ला रहे थे।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा है। इन तस्करों के पास से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। तस्करों की पहचान यूपी के देवरिया के विशाल यादव और गोलू यादव के रूप में हुई है। रेल पुलिस थाना के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि छठ पर्व समाप्त होने के बाद यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल पुलिस बल को तैनात किया गया है। गाड़ी संख्या 14006 मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रुकी। पुलिस बल ने बोगी संख्या S4 में शौचालय के पास दो व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा। रेल पुलिस को देखकर वह तेजी से भागने लगा। इसके बाद रेल पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा। पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह भटनी से शराब लेकर आ रहा था। शराब से भरे बैग को ट्रेन के शौचालय में छुपा रखा है। इसके बाद पुलिस ने शौचालय से करीब 66.06 लीटर शराब जब्त किया।

तस्करों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

जब्त किए गए शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके बाद रेल पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को GRP के हवाले कर दिया। जीआरपी पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े: चाचा-भतीजा मर्डर केस का एक आरोपी गिरफ्तार, चौर से बाइक बरामद

छठ पूजा के बाद यात्रियों की भारी भीड़

छठ पूजा के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बाहर जाने वालों की भीड़ बनी हुई है. सोमवार को भी ट्रेनों पर चढ़ने के लिये आपाधापी की स्थिति बनी रही. दोपहर के समय गाड़ी संख्या-13022 रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर प्लेस हुई. पहले से ट्रेन में चढ़ने के के लिये काफी संख्या में यात्री खड़े थे. ट्रेन के रुकते ही सीट को लेकर पहले चढ़ने की अफरातफरी में लोगों ने कई कोच के गेट को जाम कर दिया. ऐसे में उतरने वाले पैसेंजर को भी बाहर निकलना मुश्किल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >