मुजफ्फरपुर: परिवहन विभाग का सॉफ्टवेयर ठप, रजिस्ट्रेशन रुका, वाहन मालिक परेशान

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में परिवहन विभाग का सॉफ्टवेयर बीते सप्ताह से ठप. ऑनलाइन चालान, री-रजिस्ट्रेशन, नई गाड़ियों का निबंधन फंसा. वाहन मालिक और एजेंसियां परेशान, मुख्यालय टीम समस्या सुधारने में लगी है. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बीते करीब एक सप्ताह से परिवहन विभाग का सॉफ्टवेयर ठप पड़ा हुआ है. इसके कारण वाहन मालिकों को भारी परेशानी हो रही है. ड्राइविंग लाइसेंस, री-रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर और अन्य शुल्क ऑनलाइन फंस रहे हैं। कार्यालय में बने टैक्स काउंटर पर भी चालान जमा नहीं हो पा रहा.

ऑनलाइन सिस्टम ठप

गाड़ी के री-रजिस्ट्रेशन का शुल्क जमा करने आए रामाधार पांडेय ने बताया कि पिछले पांच दिनों से ऑफिस आ रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या की वजह से हर बार साइट नहीं चल रही. विकास कुमार ने बताया कि फाइनल लाइसेंस के लिए चालान कटाया, लेकिन पैसा फंस गया. ना पैसा वापस आ रहा है, ना आवेदन कैंसिल हो पा रहा.

मुख्यालय को सूचना, तकनीकी टीम काम में लगी

एडीटीओ कुमार विवेक ने बताया कि सर्वर की समस्या के बारे में मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है. यह तकनीकी दिक्कत सभी जिलों में है और मुख्यालय में टीम काम कर रही है.

नए वाहनों का निबंधन भी अटका

डीटीओ ऑफिस में नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन करीब एक सप्ताह से रुका हुआ है. पूर्व डीटीओ के तबादले के बाद उनका लॉगिन आइडी बंद हो गया, और नए प्रभारधारी अधिकारी को प्रभार अभी नहीं मिला. इसके कारण नई गाड़ियों का निबंधन, नंबर एलॉटमेंट और अप्रूवल का काम अटका हुआ है.

वाहन एजेंसियों और मालिकों में बढ़ी परेशानी

नई गाड़ियां बेचने वाली एजेंसियां रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रही हैं. बिना अप्रूवल के वाहन वेबसाइट पर नहीं दिखेंगे और जांच में पकड़े जाने पर मालिकों को परेशानी होगी. डीटीओ लॉगिन से अप्रूवल संबंधित अन्य काम भी लटके हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >