Muzaffarpur News: बिना बीमारी के ही चीर दिया पेट, ऑपरेशन के बाद बोला डॉक्टर- Sorry…

Muzaffarpur News: सदर अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची बच्ची का पेट चीर दिया गया. बाद में डॉक्टर ने बोला कि सॉरी अपेंडिक्स नहीं है. मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई है.

Muzaffarpur News: जिले के सदर अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची एक बच्ची का ऑपरेशन के नाम पर पेट चीर दिया गया. बाद में जब ऑपरेशन में देरी हुई तो परिजन ने कारण पूछा तो सर्जन डॉ. अब्दुल कादिर ने बताया कि अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया, लेकिन मरीज के पेट में अपेंडिक्स नहीं मिला. इसके बाद परिजन नाराज हो गए. उनलोगों ने पूछा कि जब अपेंडिक्स नहीं था तो पेट क्यों चीर दिया? इसपर सर्जन ने जवाब देते हुए कहा कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन किया गया है. डेढ़ घंटे तक बच्ची ऑपरेशन थियेटर में रही. उसके बाद उसे सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. आरोप है कि दोपहर दो बजे के बाद कोई डॉक्टर बच्ची को देखने नहीं आया.

क्या है पूरा मामला? 

कांटी मानपुरा की रहने वाली प्राची कुमारी के पेट में दर्द होने पर उसके परिजन उसे जिले के सदर अस्पताल लेकर आए. इस पर डॉक्टर ने अपेंडिक्स की बात कही और अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया. मां सुमित्रा ने बताया कि वह पहली बार 28 अक्तूबर को बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची थी. सदर अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड कराया. ऑपरेशन से पहले खून और अन्य जांच भी हुए. मंगलवार दोपहर उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ. पेट चीरने के बाद डॉक्टर ने कहा कि सॉरी अपेंडिक्स नहीं मिला. इसकी शिकायत लेकर परिजन सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार के पास पहुंचे. उन्होंने कहा कि अधीक्षक से मिल लीजिए. लिखित शिकायत कीजिए. 

घबरा गई है बच्ची

बच्ची का इलाज कराने साथ आए शंकर राय ने कहा कि प्राची चार भाई बहन हैं. इनके पिता का नाम संतोष ठाकुर है, वह गुवाहाटी में काम करते हैं. बच्ची की हालत ठीक नहीं है. वह घबरा गई है. उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर वह वरीय प्रशासनिक अधिकारी के साथ कानून की शरण में जाएंगे. 

सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया

वहीं ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉ अब्दुल कादिर ने कहा कि पेट दर्द की शिकायत लेकर बच्ची अस्पताल आई थी. जांच व अल्ट्रासाउंड में अपेंडिक्स की बात सामने आई. जांच के आधार पर ऑपरेशन किया गया. कभी कभी ऐसा होता है कि अपेंडिक्स नहीं मिलता. प्राची के मामले में भी ऐसा ही हुआ है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया है. बच्ची जल्द रिकवर हो जाएगी. मरीज पर नजर है. वहीं इस मामले में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गठित की है। सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे में जांच रिपोर्ट दें।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >