Muzaffarpur News: कथैया थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियाही गांव में शनिवार सुबह एक खेत में 56 वर्षीय शम्भू राय का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
रात में घर से निकले थे शम्भू राय
परिवार और ग्रामीणों ने बताया कि शम्भू राय शुक्रवार रात शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. सुबह खेत में उनका शव देखा गया, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए.
पुलिस ने शुरू की छानबीन
सूचना मिलते ही कथैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक पाण्डेय की रिपोर्ट
