Muzaffarpur News: शादी करा कर लौट रहे पुजारी की सड़क हादसे में मौत, कोहरे की वजह से हादसे की आशंका

Muzaffarpur News: शादी करा कर घर लौट रहे पुजारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना करीब रात के 2 बजे की है. कोहरे की वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है.

Muzaffarpur News: जिले में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार एक पुजारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पुल के पास का बताया जा रहा है. हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई. कोहरे के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है. 

घटनास्थल से बोलेरो गाड़ी बरामद

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान करीब 10 घंटे बाद हो पाई. मृतक कथैया थानाक्षेत्र के बथनाहा गांव का रहने वाला है. उसका नाम दीपक कुमार मिश्रा बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, दीपक शनिवार रात एक शादी कराने गया था. लौटते वक्त उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घटनास्थल से एक बोलेरो भी बरामद की गई है, जिसके आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है. आशंका जताई जा रही है कि इसी बोलेरो से बाइक की टक्कर हुई है. मामले की जांच की जा रही है. बता दें, हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और मौके से बरामद बोलेरो को जब्त कर लिया गया है. 

15 साल से कर रहा था पुजारी का काम

पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार 4 भाई था, जिसमें वह सबसे छोटा था. दीपक 10वींं की परीक्षा पास करने के बाद 15 साल की उम्र से पुजारी का काम करने लगा था. मृतक के बड़े भाई बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दीपक शनिवार शाम एक शादी कराने गया था. पुलिस ने हादसे की जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur Petrol-Diesel Price: खुशखबरी! फिर कम हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट?

थानाध्यक्ष का बयान

मामले को लेकर करजा थाना अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि पकड़ी पुल के पास एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई है. घटना करीब 2 बजे रात्रि का बताया जा रहा है. राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. करीब 4 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >