Muzaffarpur News: देशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, गाछी में बना रखा था पूरा सेटअप

Muzaffarpur News: पुलिस ने जिले के औराई थानाक्षेत्र के चैनपुर में एक मिनी देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. साथी ही मौके से एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. कारोबारी ने गाछी में शराब बनाने का पूरा सेटअप लगा रखा था. पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा है.

Muzaffarpur News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद आए दिन शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. एक बार फिर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से मिनी देशी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है. साथ ही मौके से एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान एक मिनी शराब फैक्ट्री का पता लगाया, जहां से भारी मात्रा में देशी शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस शराब बनाने वाली जगह को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के चैनपुर गाछी की है, जहां औराई थाना प्रभारी राजा सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शराब कारोबारी अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण कर रहे हैं. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राजा सिंह ने अपने दल के साथ चैनपुर गाछी में छापेमारी की. छापेमारी में मौके से भारी मात्रा में देशी शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की है. साथ ही शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

60 लीटर देशी शराब बरामद

मामले को लेकर औराई थाना प्रभारी राजा सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर गाछी में कुछ लोग अवैध तरीके से देशी शराब बना रहे हैं. इसकी पूरी फैक्ट्री बैठा रखी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चैनपुर गाछी में छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान 60 लीटर देशी शराब और शराब बनाने की सामग्री को जब्त किया गया. इसके अलावा पुलिस ने कई ड्रमों में रखी गई अर्ध-निर्मित शराब को नष्ट भी कर दिया है. इस कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी रंधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

ALSO READ: Teacher Vacancy: शिक्षकों के 80 हजार से अधिक पदों पर बहाली! जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >