मुजफ्फरपुर: पेटीएम कर्मचारी बनकर आया शातिर, यूपीआई पिन लेकर खाते से उड़ाए 60 हजार रुपये

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पंखाटोली में पेटीएम कर्मचारी बनकर पहुंचे जालसाज ने किराना दुकानदार को झांसे में लेकर यूपीआई पिन हासिल किया और मोबाइल लेकर फरार हो गया. बाद में खाते से 60 हजार रुपये से अधिक की निकासी कर ली. जानिए खबर विस्तार से...

Muzaffarpur News: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है. खुद को पेटीएम कर्मी बताने वाले एक शातिर ने किराना दुकानदार को विश्वास में लेकर उसका मोबाइल फोन और यूपीआई पिन हासिल कर लिया. इसके बाद मोबाइल लेकर फरार हो गया और खाते से 60 हजार रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर ली. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

बातों में उलझाकर हासिल किया यूपीआई पिन

पीड़ित अर्जुन साह ने बताया कि छह जून को एक अज्ञात व्यक्ति पेटीएम चेक करने के बहाने उनके घर पहुंचा. उसने मोबाइल जांचने की बात कहकर फोन अपने हाथ में ले लिया. इसके बाद बातचीत के दौरान यूपीआई पिन पूछने लगा. पहले उन्होंने पिन बताने से इनकार किया, लेकिन आरोपी ने विश्वास में लेकर उनसे पिन हासिल कर लिया.

पानी मांगकर मोबाइल लेकर हुआ फरार

यूपीआई पिन जानने के बाद आरोपी ने पीने के लिए पानी मांगा. जैसे ही अर्जुन साह पानी लेने के लिए घर के अंदर गए, वह उनका मोबाइल लेकर फरार हो गया. बाद में पता चला कि मोबाइल और यूपीआई पिन का इस्तेमाल कर खाते से 60 हजार रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर ली गई.

पुलिस तकनीकी जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस तकनीकी सेल की मदद से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल, ओटीपी या यूपीआई पिन साझा न करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >