Muzaffarpur News: SKMCH के ऑर्थो ओपीडी से मरीज गायब, सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर हुआ था रेफर

Muzaffarpur News: जिले के अस्पताल से इलाज के दौरान एक मरीज अचानक गायब हो गया। मरीज को सीतामढ़ी सदर अस्पताल से मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस खोजबीन में जुटी है।

Muzaffarpur News: जिले के SKMCH अस्पताल से अचानक एक इलाजरत मरीज गायब हो गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस मरीज के खोजबीन में जुटी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही मरीज के परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस से मामले की पूरी जानकारी ली। बता दें, मरीज की पहचान सीतामढ़ी जिले के भगत मांझी के रूप में हुई है। 

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, सीतामढ़ी के ढ़ेंग गांव में कलश विसर्जन के दौरान झड़प में घायल एक व्यक्ति को सोमवार को सीतामढ़ी सदर अस्पताल से मुजफ्फरपुर के SKMCH के ऑर्थो ओपीडी में रेफर किया गया था। इधर इलाज के दौरान मरीज अचानक गायब हो गया। सोशल मीडिया पर मरीज की मौत की खबर चलने लगी, जिसके बाद उसके कई रिश्तेदार शव लेने अस्पताल पहुंचे। एसकेएमसीएच थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि भगत मांझी की मौत मेडिकल कॉलेज में नहीं हुई है। इलाज के दौरान वह अचानक गायब हो गए थे। पुलिस खोजबीन में जुटी है। अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाला है। बता दें, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

जिले में मिल रहे डेंगू के मरीज

जिले में एक तरफ बाढ़ ने तबाही मचा रखी है तो दूसरे तरफ डेंगू ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। डेंगू फैलाने वाली मादा मच्छर सबसे ज्यादा जिले के युवाओं का खून पी रही है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग की स्टडी रिपोर्ट में हुई है। इस साल अब तक जिले में डेंगू के कुल 124 मरीज मिले हैं। यह स्टडी उम्र के लिहाज से पांच कैटेगरी में तैयार की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शून्य से पांच साल तक का एक बच्चा है। छह से 10 साल तक उम्र छह बच्चे डेंगू से पीड़ित मिले हैं, जबकि 11 से 15 साल तक उम्र वाले 21 मरीज हैं। सबसे ज्यादा मरीज 16 साल से 45 साल तक की बनायी गयी छह कैटेगिरी में है। इनकी संख्या 28 है। 46 साल से 75 साल तक की छह कैटेगिरी में 29 मरीज हैं। बता दें, स्वास्थ्य विभाग ने यह सर्वे रिपोर्ट उन मरीजों पर तैयार की है, जिन्हें डेंगू की पुष्टि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >