मुजफ्फरपुर: नगर निगम बोर्ड की बैठक अब 16 की जगह 20 जून को, नामकरण और स्वच्छता पर होगी चर्चा

Muzaffarpur News: नगर निगम बोर्ड की बैठक अब 16 की जगह 20 जून को नगर भवन में होगी. नगर आयुक्त द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026, चौराहों के नामकरण और नया पार्क प्रमंडल बनाने पर चर्चा होगी. जानिए पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: नगर निगम बोर्ड की आगामी बैठक की तारीख में बदलाव किया गया है. पहले यह बैठक 16 जून को निर्धारित थी, जो अब आगामी 20 जून को नगर भवन में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने बोर्ड के सभी सदस्यों को लिखित सूचना भेजकर तय समय पर बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है.

बैठक में पिछले निर्णयों की संपुष्टि और स्वच्छता पर रहेगा जोर

इस महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक में कई बड़े एजेंडों पर मुहर लग सकती है. बैठक की शुरुआत पिछले सत्र में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि और समीक्षा से होगी. इसके अलावा, सबसे मुख्य एजेंडा ‘स्वच्छता सर्वेक्षण 2026’ के तहत शहर में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना है. शहर को रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य जरूरी विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

प्रमुख चौराहों का होगा नामकरण, बनेगा विशेष पार्क प्रमंडल

बैठक में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के नामकरण के प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके साथ ही, मुजफ्फरपुर नगर निगम के पार्कों की सूरत बदलने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. निगम के तहत एक विशेष ‘पार्क प्रमंडल’ शाखा बनाने का प्रस्ताव है. इस नई शाखा के माध्यम से पार्कों के बेहतर रखरखाव (अनुरक्षण) के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को मनोरंजन और हरियाली के लिए बेहतर स्थान मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >