Muzaffarpur Power Cuts: 7 से 10 मई तक शहर के कई इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, पूरी लिस्ट देखें

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बुडको द्वारा पोल शिफ्टिंग के कारण 7 से 10 मई तक बिजली कटौती रहेगी. रामबाग, मालीघाट सहित कई इलाकों में सुबह 11 से 2 बजे तक बत्ती गुल रहेगी. लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur Power Cuts: मुजफ्फरपुर शहर के निवासियों के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आप भी शहर के इन इलाकों में रहते हैं, तो अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें. शहर में चल रहे विकास कार्यों के चलते आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. गर्मी के इस मौसम में यह कटौती लोगों की परेशानी थोड़ी बढ़ा सकती है, इसलिए विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है.

हाइटेंशन लाइन की होगी शिफ्टिंग

मिली जानकारी के अनुसार, शहर में बुडको (BUDCO) द्वारा हाइटेंशन लाइन के पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है. इस वजह से 7 मई से 10 मई तक प्रतिदिन 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 केवी एनडीपी (NDP) और 11 केवी जेल टू फीडर से जुड़े इलाकों में पावर कट रहेगा.

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली

पोल शिफ्टिंग के इस कार्य के कारण शहर के कई प्रमुख मोहल्लों और कॉलोनियों की बत्ती गुल रहेगी. इनमें बीएमपी-6 दुर्गा मंदिर व कैंपस, पंचवटी अपार्टमेंट, डीएवी मालीघाट, सैयद कॉलोनी, लीची गाछी, मालीघाट चौक, चूनाभट्टी, कंचन नगर, रामबाग, रामबाग चौड़ी, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, मुन्ना मार्बल, तीनपोखरिया, मालीघाट नाका, ग्रैंड प्लाजा, कावेरी गैस एजेंसी, मुरली मनोहर कॉलोनी और फैज कॉलोनी आदि इलाके शामिल हैं.

भीषण गर्मी के बीच इस कटौती से स्थानीय लोगों को थोड़ी असुविधा उठानी पड़ सकती है. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए पानी का भराव और अन्य जरूरी कार्य सुबह 11 बजे से पहले ही पूरा कर लें. विभाग के अनुसार, कार्य पूरा होते ही तय समय पर बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >