मुजफ्फरपुर: पीएचडी की छात्रा 9.5 लाख की नकदी व ज्वेलरी लेकर गायब, प्राथमिकी दर्ज

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पीएचडी की एक छात्रा घर से 5.5 लाख कैश, ज्वेलरी और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर लापता हो गई है.मां ने दरभंगा के मोहम्मद चांद पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस लोकेशन ट्रैक कर रही है.खबर नीचे पढ़ें....

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से 26 वर्षीय पीएचडी की छात्रा बीते नौ दिनों से रहस्यमय परिस्थिति में लापता है.वह अपने साथ चार लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और साढ़े पांच लाख रुपये नकदी लेकर गई है.इस संबंध में पीड़िता की मां ने बुधवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है . इसमें उन्होंने दरभंगा जिले के रसौली निवासी मोहम्मद चांद पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अथवा जबरन अगवा करने का सीधा आरोप लगाया है.पुलिस मामला दर्ज कर छात्रा की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

8 जून से लापता है छात्रा, रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

थाने को दिए गए आवेदन में मां ने बताया है कि उनकी पुत्री बीते 8 जून की सुबह करीब आठ बजे अचानक घर से कहीं निकल गई थी.जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की.सगे-संबंधियों और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला.बाद में परिवार को जानकारी मिली कि पुत्री का अपहरण कर लिया गया है.परिजनों का आरोप है कि मोहम्मद चांद ने एक सोची-समझी साजिश के तहत युवती को अगवा किया है.

आभूषण, नकदी के साथ सारे ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स भी गायब

शिकायत में मां ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने के दौरान युवती अपने साथ अलमारी में रखे करीब 5.50 लाख रुपये नकद और लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी ले गई है.इसके अलावा वह अपने मैट्रिक से लेकर पीएचडी तक के सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत दस्तावेज (ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स) भी अपने साथ ले गई है.परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी जान को खतरा हो सकता है, इसलिए त्वरित कार्रवाई की जाए.

तकनीकी सेल की मदद से लोकेशन खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है.पुलिस की तकनीकी सेल की मदद से नामजद आरोपी मोहम्मद चांद के मोबाइल नंबर का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) और वर्तमान लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है.पुलिस का दावा है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >