Muzaffarpur News: विदाई से पहले विवाहिता हुई गायब, सर्टिफिकेट लेने गयी थी कोचिंग

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में विदाई से पहले एक नवविवाहिता रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई. मिठनपुरा के कंप्यूटर सेंटर से सर्टिफिकेट लेने निकली युवती का मोबाइल स्विच ऑफ है. नगर थाने की पुलिस अब मोबाइल लोकेशन के जरिए उसकी तलाश कर रही है.पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से विदाई से पहले ही एक नवविवाहिता गायब हो गयी है. वह ससुराल जाने से पहले मिठनपुरा के एक कंप्यूटर सेंटर से अपना सर्टिफिकेट लेने के लिए निकली थी. इसके बाद से वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन किया. मगर कुछ पता नहीं चल पाया. उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा है. मामले को लेकर गायब विवाहिता के पिता ने नगर थाने में बेटी के रहस्यमयी ढंग से गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करायीहै. थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसकी जांच में जुट गयी है. उसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है.

मिठनपुरा कंप्यूटर सेंटर से हो गयी गायब

थाने में दर्ज प्राथमिकी में नव विवाहिता के पिता ने बताया है कि उसकी विवाहित पुत्री घटना के दिन दोपहर दो बजे मिठनपुरा के एक कंप्यूटर सेंटर गयी थी. उसको बताया था कि वहां से सर्टिफिकेट लेना है. देर शाम तक नहीं लौटी. जब उसके मोबाइल पर कॉल किया तो स्विच ऑफ बताने लगा. बेटी के सभी दोस्तों व रिश्तेदार के घर पर खोजबीन की. मगर कुछ पता नहीं चल पाया. फिर, थाने में जाकर पुलिस को इसकी सूचना दिए .

13 मई को होनेवाली थी विदाई, अब सभी ढूंढ़ने में लगे

प्राथमिकी में विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की विदाई 13 मई को होने वाली थी. उसके ससुराल के लोग आने वाले थे. लेकिन, अब सब मिलकर बेटी की खोजबीन में लगे हुए है. प्राथमिकी में विवाहिता के पिता ने किसी पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >