मुजफ्फरपुर: मॉडल अस्पताल में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि, दो दिन से खराब है मुख्य आरओ सिस्टम

Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में मुख्य आरओ सिस्टम खराब होने से मरीज और परिजन पानी के लिए तरस रहे हैं.भीषण गर्मी में पानी न मिलने से नाराज लोग आये दिन अस्पताल परिसर में हंगामा करते हैं. प्रशासन ने जल्द सुधार का भरोसा दिया है. जानिए पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मॉडल अस्पताल व एमसीएच (MCH) परिसर में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन पानी के लिए दिन भर भटकने को मजबूर हैं.अस्पताल में लगा मुख्य वाटर प्यूरीफायर (आरओ सिस्टम) पिछले दो दिनों से पूरी तरह खराब पड़ा है. प्यास से बेहाल मरीज अस्पताल प्रबंधक के बीच बढ़ती तकरार अब रोज की बात बन चुकी है.  

बाहर से महंगा पानी खरीदने को मजबूर हैं गरीब मरीज और स्वास्थ्य कर्मी

मरीजों का कहना है कि वे एक तरफ तो पहले से ही बीमारियों से परेशान हैं,वहीं दूसरी तरफ इस जानलेवा गर्मी में उन्हें पीने का साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है.अस्पताल परिसर में पेयजल की कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण मरीजों,परिजनों और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भी बाहर की दुकानों से महंगे दामों पर बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है.मॉडल अस्पताल में हर दिन औसतन 700 से 800 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं,जिनमें अधिकांश गरीब तबके के हैं.

तकनीकी खराबी के कारण बंद है आरओ, प्रबंधक ने दिया आश्वासन

इस घोर किल्लत और लोगों के भारी आक्रोश के बीच अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने माना कि तकनीकी खराबी के कारण मुख्य आरओ सिस्टम फिलहाल बंद पड़ा है.इससे मरीजों और उनके परिजनों को पेयजल की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने आश्वासन दिया है कि मैकेनिक को बुलाकर वॉटर प्यूरीफायर को जल्द से जल्द ठीक करा लिया जाएगा ताकि व्यवस्था सामान्य हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >