मुजफ्फरपुर: बोचहां में 93 लाख की लागत से हाई स्कूलों में बनेंगे अतिरिक्त क्लासरूम, विधायक ने किया शिलान्यास

Muzaffarpur News: बोचहां में विधायक बेबी कुमारी ने 93 लाख रुपये की लागत से तीन हाई स्कूलों में छह अतिरिक्त वर्ग कक्षों का शिलान्यास किया है.इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा. जानिए पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर के बोचहा प्रखंड से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है.स्थानीय विधायक बेबी कुमारी ने बोचहाँ प्रखंड के तीन प्रमुख विद्यालयों में कुल छह अतिरिक्त वर्ग कक्षों (क्लासरूम) के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया.बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन इन परियोजनाओं का निर्माण बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा कराया जाएगा.

तीन हाई स्कूलों में बनेंगे दो-दो अतिरिक्त क्लासरूम

शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत पारसनाथ हाई स्कूल बोचहाँ, हाई स्कूल उनसर तथा हाई स्कूल शरफुद्दीनपुर में दो-दो अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई.प्रत्येक परियोजना की प्राक्कलित लागत 30,95,650 रुपये है.तीनों योजनाओं की कुल लागत लगभग 93 लाख रुपये है.विद्यालयों में बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए अतिरिक्त वर्ग कक्षों का निर्माण अत्यंत आवश्यक माना जा रहा था.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज की प्रगति का आधार: बेबी कुमारी

इस अवसर पर विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार होती है.इन नए कक्षों के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी.उन्होंने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा प्राप्त करे, यही उनकी प्राथमिकता है.मौके पर भाजपा नेता धर्मेंद्र चौधरी, जय घनश्याम पटेल, रणधीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >