सोशल मीडिया पर हथियार वाली तस्वीर पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मनियारी में हथियार के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि तस्वीर में दिख रहा पिस्तौल असली है या नकली. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर के मनियारी से श्याम कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना एक युवक को महंगा पड़ गया. इंटरनेट मीडिया पर कमर में पिस्तौल लगाए युवक की तस्वीर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि तस्वीर में दिख रहा हथियार असली है या नकली.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

बताया जा रहा है कि युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी. फोटो में वह कमर में पिस्तौल खोंसे नजर आ रहा था. तस्वीर सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई.

तकनीकी जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

मामले की जानकारी मिलते ही मनियारी थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने वायरल फोटो की तकनीकी जांच कर युवक की पहचान की और गुरुवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया.

हथियार असली या नकली, जांच में जुटी पुलिस

मनियारी थानाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फोटो में दिख रहा हथियार असली है या खिलौना. साथ ही यह भी जांच हो रही है कि अगर हथियार असली है तो वह कहां से लाया गया.

रील और फोटो के क्रेज में बढ़ रही मुश्किलें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो और रील बनाना युवाओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >