मुजफ्फरपुर: मौसम व कीटों का कहर, मीनापुर में 90% और कांटी में 10% लीची की फसल बर्बाद

Muzaffarpur News: मीनापुर में मौसम के उतार-चढ़ाव और कीटों के प्रकोप से 90% और कांटी में 10% लीची खराब हो गई है. राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र ने केंद्रीय कृषि मंत्री को इसकी रिपोर्ट सौंपकर भविष्य के लिए रिसर्च तेज कर दी है. जानिए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: इस बार मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव और कीटों के भीषण प्रकोप ने लीची उत्पादक किसानों को भारी चोट पहुंचाई है. जिले के मीनापुर प्रखंड में जहां 90 फीसदी लीची की फसल खराब हो चुकी है, वहीं कांटी प्रखंड में भी 10 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, अन्य प्रखंडों के सजग किसानों ने राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र (NRCL) की गाइडलाइन का पालन करते हुए और सही समय पर कीटनाशकों का छिड़काव करके अपनी फसलों को सुरक्षित बचा लिया है.

केंद्रीय कृषि मंत्री को भेजी गई रिपोर्ट

लीची की फसलों को हुए इस भारी नुकसान के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. विकास दास के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था. इस सर्वे के बाद नुकसान के सटीक आकलन की एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय कृषि मंत्री को भेज दी गई है.

अगले साल के लिए अनुसंधान तेज

निदेशक डॉ. विकास दास ने बताया कि लीची अनुसंधान केंद्र इस समय मौसम के बदलावों और कीटों के हमलों से निपटने के लिए प्रभावी उपायों पर तेजी से रिसर्च कर रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि अगले साल भी ऐसी विपरीत परिस्थितियां बनती हैं, तो वैज्ञानिक तकनीकों के बल पर लीची की फसल को बहुत हद तक बचा लिया जाएगा.

मुजफ्फरपुर से विनय कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >