Muzaffarpur News: 31 दिसंबर तक कराएं ई-केवाइसी नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम, एसडीओ पूर्वी ने दिया दिशा-निर्देश

Muzaffarpur News: यदि कोई अपना आधार नंबर 31 दिसंबर तक राशन कार्ड से नहीं जोड़ता है तो उनके राशन कार्ड को अस्थाई रूप से बंद कर दिया जायेगा. ई-केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 है।

Muzaffarpur News: जिन व्यक्तियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है. वह अपनी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान या वसुधा केंद्र पर जा कर या ई-केवाईसी पीडीएस एचपी (एंडरॉयड मोबाइल एप्लिकेशन) के द्वारा ई-केवाईसी की प्रक्रिया 31 दिसम्बर, 2024 से पहले करवा लें. यदि कोई अपना आधार नंबर 31 दिसंबर तक राशन कार्ड से नहीं जोड़ता है तो उनके राशन कार्ड को अस्थाई रूप से बंद कर दिया जायेगा. आधार उपलब्ध करवाने के बाद ही राशन कार्ड को फिर से शुरू किया जायेगा. एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा है कि ई- केवाइसी कराना आवश्यक है. कहा है कि आधार कार्ड बनवाना राशन कार्डधारी की जिम्मेदारी है. किसी तरह की समस्या होने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है. 

eKYC की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024

बता दें कि पहले ई-केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 थी. इसके बाद समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर 2024 कर दी गयी थी. अब इसे फिर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 कर दिया गया है. इसका मतलब है कि राशन कार्ड धारकों के पास अब अपना ई-केवाईसी पूरा करने के लिए बहुत समय नहीं बचा है. दरअसल, राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ताओं को राशन कार्डों में उनका आधार संख्या पंजीकृत किया जा रहा है. ई-केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >