मुजफ्फरपुर: किसान का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए ₹2.34 लाख, 5 दिनों में किए 33 ट्रांजैक्शन

Muzaffarpur News: जिले में साइबर अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में कटरा थाना क्षेत्र के एक किसान के मोबाइल को हैक कर अपराधियों ने उनके बैंक खातों से लाखों रुपये पार कर दिए. पढ़ें पूरी खबर...

Muzaffarpur News: जिले में साइबर अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में कटरा थाना क्षेत्र के एक किसान के मोबाइल को हैक कर अपराधियों ने उनके बैंक खातों से लाखों रुपये पार कर दिए. पीड़ित ने इस संबंध में मुजफ्फरपुर साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

​सिम पोर्ट कराकर दिया वारदात को अंजाम

​पीड़ित किसान रामाशंकर प्रसाद सिंह (62 वर्ष), जो ग्राम-धनौर, थाना-कटरा के निवासी हैं, ने बताया कि किसी अज्ञात अपराधी ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया.इसके बाद अपराधियों ने चालाकी से उनके सिम कार्ड को पोर्ट करा लिया, जिससे पीड़ित का संपर्क अपने नंबर से कट गया.

​33 किस्तों में खाली किया बैंक खाता

​घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित 27 अप्रैल को सेंट्रल बैंक की धनौर शाखा में अपनी पासबुक अपडेट कराने पहुंचे. बैंक स्टेटमेंट देखकर उनके होश उड़ गए. अपराधियों ने 23 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 33 बार में 2,34,000 (दो लाख चौंतीस हजार) रुपये निकाल लिए थे.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >