Muzaffarpur News: बड़ी कंपनी के नाम पर बनाई जा रही थी नकली स्टील की शीटें, पुलिस ने छापेमारी में किया भंडाफोड़

Muzaffarpur News: जिले में बड़ी कंपनी के नाम पर नकली स्टील की शीटें बनाकर बेची जा रही थी. पुलिस ने छापेमारी करते हुए इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है. मौके से बड़े पैमाने पर नकली स्टील शीटें मिलीं हैं.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है. दरअसल, चोरी छिपे देश की बड़ी स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टील एवं ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्रा. लि. के प्रोडक्ट के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचे जा रहे थे. इतना ही नहीं फर्जीवाड़ा कर हर साल 100 करोड़ का कारोबार भी हो रहा था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब मुजफ्फरपुर पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के चक मोहम्मदपुर गांव में नकली स्टील शीट बनाने वाली एक फैक्ट्री में छापेमारी करने पहुंची. बता दें, पुलिस छापेमारी करने जिंदल स्टील कंपनी के अधिकारियों की तरफ से मिली शिकायत के बाद पहुंची थी. छापेमारी के दौरान नकली फैक्ट्री से करोड़ों रुपए की स्टील शीटें जब्त की गई है. हालांकि इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले और इसके मालिक भागने में सफल रहे.

हर साल हो रहा था 100 करोड़ का कारोबार

जिंदल कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस नकली फैक्ट्री में जिंदल स्टील कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा था और बिहार और झारखंड में प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये की नकली स्टील शीटों का कारोबार किया जा रहा था. जब इस बात की जानकारी हमलोगों को हुई तो फौरन मुजफ्फरपुर पहुंचे और एसएसपी राकेश कुमार से मुलाकात की. जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने एसएसपी को बताया है कि उनके ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल कर शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जालान रुफिंग प्राइवेट लिमिटेड में बड़े पैमाने पर नकली रूफिंग शीट तैयार कर बेची जा रही है. 

ALSO READ: Land Survey News: बहुत बड़ी टेंशन हुई दूर! भूमि सर्वेक्षण में यह तरकीब दिलाएगी जमीन मालिकों को बड़ी राहत

मामले में एफआइआर दर्ज 

पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार के नेतृत्व में शनिवार देर रात छापेमारी की गई. इस दौरान बड़े पैमाने पर नकली स्टील शीटें मिलीं हैं. मामले को लेकर जिंदल प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >