Muzaffarpur News: बढ़ते ठंड के बीच फिर बजी स्कूलों में छुट्टी की घंटी, 25 जनवरी तक 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

Muzaffarpur News: जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है. ये स्कूल 25 जनवरी तक बंद रहेंगे. पूरे बिहार में बढ़ते ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. पढ़िए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में ठंड ने यू टर्न ले लिया है. ठंड की मार से लोग परेशान हैं. एक बार फिर लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. पछुआ हवा ने फिर से कनकनी बढ़ा दी है. जिले में ठंड को देखते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने निजी, सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक  को 25 जनवरी 2025 तक पूरी तरह बंद रखने का निर्देश जारी किया है. कक्षा 1 से 8 तक में सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है. यह नियम आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू है. 

कक्षा 8 से ऊपर के बच्चों की ये है स्कूल टाइमिंग

वहीं कक्षा 8 से ऊपर के बच्चों का स्कूल सुबह 9 से शाम के 3:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है. जिला स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसको ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मौसम ने लिया यू टर्न

जिले में मौसम का मिजाज बदलने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को दिन में दोपहर के समय भी धूप के दर्शन नहीं हुए. दिनभर कनकनी महसूस होती रही. मौसम विभाग के अनुसार दिन-भर 8.4 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. मौसम के वरीय वैज्ञानिक के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में इसी तरह के मौसम की स्थिति बनी रहेगी. सुबह में कुहासा छाने की संभावना है. वहीं दिन के समय हल्की धूप निकलेगी.

ALSO READ: Muzaffarpur News: 7.57 लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं को सस्ती मिलेगी बिजली, यहां अटक रही है बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >