मुजफ्फरपुर: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, भाड़े पर बैंक खाते देकर कमाते थे मोटा कमीशन

Muzaffarpur News: पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.यह गिरोह 50 हजार रुपये प्रति खाता कमीशन लेकर भाड़े पर बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता था.इन खातों से देश भर में करोड़ों की ठगी की गई है. जानिए पूरी खबर…

Muzaffarpur News:बिहार पुलिस मुख्यालय के गुप्त इनपुट पर मुजफ्फरपुर साइबर थाने की पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है.पुलिस ने बोचहां के आदिगोपालपुर में छापेमारी कर गिरोह के सक्रिय सदस्य सोहिल कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है.मुख्य सरगना प्रियांशु राज और एक महिला आरोपी फिलहाल फरार हैं.पुलिस ने मौके से दर्जनों चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और जाली मुहर बरामद की है.

50 हजार रुपये प्रति खाता कमीशन

जांच में सामने आया है कि पटना में बैठकर रैकेट चलाने वाला मास्टरमाइंड प्रियांशु राज ग्रामीणों को लालच देकर उनके नाम पर खाते खुलवाता था.गिरफ्तार सोहिल ने बताया कि उसने ‘सोहिल ट्रेडर्स’ के नाम से कई करेंट खाते खुलवाए थे.प्रियांशु उसे प्रति खाता 50 हजार रुपये कमीशन देता था.सोहिल अब तक 5 लाख रुपये कमीशन लेकर सोने-चांदी के गहनों की शॉपिंग कर चुका है.वह खातों का नेट बैंकिंग आईडी-पासवर्ड प्रियांशु को दे देता था, जो इन्हें विदेशों में बैठे अपराधियों को किराये पर उपलब्ध कराता था.

देश भर से 82 शिकायतें दर्ज

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार, इस गिरोह के तीन मुख्य बैंक खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से 82 शिकायतें दर्ज हैं.इन खातों के जरिए कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों के लोगों से ठगी गई रकम का ट्रांजेक्शन (लेयरिंग) किया जाता था.पैसे आते ही तुरंत एटीएम से निकाल लिए जाते थे.फिलहाल साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >