Muzaffarpur News: मानिकपुर से साहेबगंज तक 45 KM फोरलेन सड़क का निर्माण जल्द, बेतिया तक जाना होगा आसान

Muzaffarpur News: पटना-बेतिया फोरलेन एक्सप्रेस वे के दूसरे चरण के निर्माण के तहत मानिकपुर से साहेबगंज तक 45 KM फोरलेन सड़क बनने वाला है. इसके निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द होने वाली है. इसके बन जाने से पटना से बेतिया तक का सफर काफी आसान हो जाएगा. जानिए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-पटना से बेतिया तक जाने में अभी लोग पांच से छह घंटे में सफर करते हैं. लेकिन पटना-बेतिया फोरलेन एक्सप्रेस वे के निर्माण से करीब तीन घंटे की बचत होगी. इस सड़क के बनने से केवल तीन घंटे में पटना से बेतिया जा सकेंगे. पटना में एम्स गोलंबर से दीघा के जेपी सेतु होते हुए यह सड़क बकरपुर से मानिकपुर, साहेबगंज, केसरिया और अरेराज होते हुए बेतिया के निकट एनएच 727 से जुड़ जायेगी. एनएचएआइ के अनुसार पटना में जेपी सेतु के समानांतर बनने वाली 6.92 किमी लंबाई में छह लेन पुल इसी सड़क का हिस्सा है. इसमें कहा गया है कि पहले चरण का निर्माण कार्य प्रगति पर है, और यह चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण का काम शुरू हो जाएगा. दूसरे चरण की कुल दूरी मानिकपुर से साहेबगंज तक 44.65 किलोमीटर है. एक्सप्रेस वे का तीसरा चरण साहेबगंज से अरेराज तक है, जिसकी लंबाई 39.64 किलोमीटर है, और चौथा चरण अरेराज से बेतिया तक है. इन चरणों पर निर्माण एजेंसियां तय होने के बाद शुरू होगा.

फोरलेन का 40 किलोमीटर हिस्सा पूर्वी चंपारण में 

परियोजना की कुल लंबाई 163.68 किमी. है. राजधानी पटना से पश्चिमी चंपारण बेतिया तक यह सड़क चंपारण में ग्रीन बेल्ट से होकर निकलेगी. पटना से लेकर बेतिया तक इस फोरलेन सड़क का करीब 40 किलोमीटर हिस्सा पूर्वी चंपारण में है. संयुक्त चंपारण में हरित क्षेत्र से होकर निकल रही 45 मीटर चौड़ी सड़क होगी. एनएचएआइ की ओर से पूरी परियोजना को चार पैकेजों में विभाजित किया गया है. इसके 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. परियोजना की अनुमानित कीमत 5,997.72 करोड़ रुपये हैं. पहला चरण वैशाली के बकरपुर से मुजफ्फरपुर के मानिकपुर तक फैला है. 38.81 किलोमीटर लंबे चरण का निर्माण पिछले साल शुरू हुआ था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पर्यटन का भी होगा विकास

जानकारों के अनुसार, यह सड़क बनने के साथ न सिर्फ इलाके की आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा, बल्कि इलाके के लोगों के लिए पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे. लोग इलाज के लिए राज्य के सबसे बेहतर चिकित्सालय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान आसानी से कनेक्ट हो जायेंगे. इलाके में पर्यटन की संभावनाओं की राह भी आसान होगी. इस सड़क के जरिए लोग आसानी से केसरिया बौद्ध स्तूप, अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से जुड़ सकेंगे.

ALSO READ: Bihar Teacher News: इन शिक्षकों के डॉक्यूमेंट खुद चेक करेंगे ACS सिद्धार्थ, ट्रांसफर पोस्टिंग प्रक्रिया में बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >