मुजफ्फरपुर: व्यवहार न्यायालय में 25 मई से मॉर्निंग कोर्ट शुरू, भीषण गर्मी को देखते हुए बदला समय

Muzaffarpur News: सिविल कोर्ट में भीषण गर्मी के कारण 25 मई से 27 जून 2026 तक मॉर्निंग कोर्ट चलेगी. अदालत दो सत्रों में सुबह 7 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेगी, जबकि कार्यालय सुबह 6:30 बजे से खुलेंगे. जानिए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: उत्तर बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) के कामकाज के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. आगामी सोमवार यानी 25 मई से कोर्ट में मॉर्निंग कोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा. यह नई व्यवस्था 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी. इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शनिवार को एक सामान्य आदेश जारी कर दिया है.

बार एसोसिएशन की याचिका पर जिला जज ने लिया फैसला

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिला बार एसोसिएशन और एडवोकेट्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से एक याचिका सौंपकर प्रधान जिला जज से सुबह की अदालत चलाने का आग्रह किया था. वकीलों और मुवक्किलों को चिलचिलाती धूप से राहत देने के लिए इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया. 25 मई से 27 जून तक अदालतों का संचालन दो सत्रों में निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा.

जानिए कोर्ट और कार्यालयों का नया टाइम टेबल

नए टाइम टेबल के अनुसार, कोर्ट के प्रथम सत्र का समय सुबह 07:00 बजे से 09:30 बजे तक रहेगा. इसके बाद सुबह 09:30 बजे से 10:00 बजे तक आधे घंटे का मध्यांतर (लंच ब्रेक) होगा. फिर द्वितीय सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा. वहीं, न्यायालय के सभी कार्यालयों का समय सुबह 06:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें कार्यालय कर्मियों के लिए भी सुबह 09:30 से 10:00 बजे तक का लंच ब्रेक शामिल रहेगा.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >