मुजफ्फरपुर: सर्किट हाउस में समीक्षा करेंगे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Muzaffarpur News: सर्किट हाउस में आज दोपहर 2 बजे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. स्कूलों की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर व्यवस्था दुरुस्त करने पर मंथन होगा. जानिए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा और शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज गुरुवार को दोपहर 2 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. इस हाई-लेवल बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे. बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कामकाज का लेंगे फीडबैक

इस बैठक में मुजफ्फरपुर जिले के तमाम वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य की गई है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री जिले के अधिकारियों के साथ सीधे संवाद करेंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को जानना और आ रही समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा करना है.

स्कूलों की स्थिति और पठन-पाठन के स्तर पर होगा मंथन

समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की गहन समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही, शैक्षणिक सत्र को नियमित करने और स्कूलों में पठन-पाठन के स्तर को और अधिक बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा होगी.

सरकारी योजनाओं की प्रगति पर रहेगी पैनी नजर

बैठक में बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, पोशाक राशि और मिड-डे मील जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट भी देखी जाएगी. शिक्षा मंत्री अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और तय समय सीमा के भीतर सभी विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने का कड़ा निर्देश दे सकते हैं.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >