मुजफ्फरपुर: गोबरसही-डुमरी रोड पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे, युवक की मौत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकरा गई. हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस घायलों और मृतक की पहचान में जुटी है. पढे़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार की देर रात एक बेहद दर्दनाक और भयावह सड़क हादसा सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी रोड में रात करीब तीन बजे एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से बेहद तेज रफ्तार में टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

धमाके की आवाज सुनकर घरों से भागे लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आधी रात को जब पूरा इलाका गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी अचानक एक बेहद तेज और डरावनी आवाज हुई. टक्कर की गूंज इतनी जोरदार थी कि आसपास के घरों में सो रहे लोगों को लगा कि कोई बहुत बड़ा बम ब्लास्ट हुआ है. इस खौफ के साए में लोग आनन-फानन में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. जब लोग सड़क की तरफ भागे, तो वहां का नजारा बेहद हृदयविदारक था.

खून से लथपथ कार के अंदर मची थी चीख-पुकार

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक चुका था. कार के अंदर बैठे लोग खून से लथपथ हालत में फंसे हुए थे और चारों तरफ चीख-पुकार मची थी. कार के भीतर का दृश्य इतना खौफनाक था कि हर किसी की रूह कांप गई. स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने मलबे को काटकर घायलों को निकाला

सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार के लोहे के मलबे को काटकर उसमें फंसे घायलों और मृतक को बाहर निकाला.

घायलों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

सदर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात होने के कारण कार की रफ्तार बेहद तेज रही होगी, जिससे चालक ने संतुलन खो दिया और यह हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस घायलों के नाम, पते और उनके परिजनों का सत्यापन करने में जुटी है ताकि उनके परिवारों को हादसे की सूचना दी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >