Muzaffarpur News: बोचहां में तीन युवतियां लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में किशोरियों और युवतियों के लापता होने के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं. परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में किशोरियों और युवतियों के लापता होने के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं. सभी मामलों में परिजनों ने अपहरण या अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुट गई है.

16 वर्षीय किशोरी के अपहरण की आशंका

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अपहरण की आशंका जताई है. आवेदन के अनुसार किशोरी 15 जून 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी.

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. महिला ने गांव के ही चार लोगों पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

घर से निकली 19 वर्षीय युवती लापता

बोचहां थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव की 19 वर्षीय युवती भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. युवती 14 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.

परिजनों के अनुसार काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. युवती की मां ने बताया कि उनके छोटे पुत्र के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था, लेकिन दोबारा संपर्क करने पर मोबाइल बंद मिला. परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है.

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

तीसरा मामला बलिया इंद्रजीत गांव का है, जहां एक 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण को लेकर उसके पिता ने थाना में आवेदन दिया है.

आवेदन में बताया गया है कि युवती 14 जून की रात घर में सो रही थी. देर रात वह घर से गायब मिली. परिजनों का आरोप है कि एक युवक मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क में था और उसने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है.

परिजनों ने आवेदन में संबंधित युवक का नाम और मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही जांच

तीनों मामलों में बोचहां थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और लापता लड़कियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं.

एक नजर में

विवरणजानकारी
जिलामुजफ्फरपुर
थानाबोचहां
कुल मामले3
लापता किशोरी16 वर्ष
लापता युवतियां19 वर्ष (दो मामले)
कार्रवाईपुलिस जांच जारी

आज की प्रमुख बातें

  • बोचहां थाना क्षेत्र में तीन लड़कियों के लापता होने के मामले सामने आए.
  • एक मामले में चार लोगों पर अपहरण की साजिश का आरोप लगाया गया है.
  • एक युवती के मामले में अज्ञात नंबर से कॉल आने की बात सामने आई है.
  • तीसरे मामले में युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया है.
  • पुलिस सभी मामलों की जांच कर लापता लड़कियों की तलाश में जुटी है.

मुजफ्फरपुर के बोचहा से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >