Muzaffarpur News: मीनापुर में पुलिस पर रोड़ेबाजी और फायरिंग, फरार आरोपित को पकड़ने गई थी टीम

Muzaffarpur News: जिले के मीनापुर में जेल से फरार आरोपित को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया. पुलिस की टीम पर बदमाशों ने रोड़ेबाजी और फायरिंग की. इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं.

Muzaffarpur News: पैक्स वोटरों के धमकाने की सूचना पर जेल से फरार आरोपित को पकड़ने गयी सिवाइपट्टी पुलिस पर बुधवार की देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया. रोड़ेबाजी में थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार, एसआइ असदुल्ला व अदिति के अलावा तीन अन्य सुरक्षा कर्मी जख्मी हो गये. पुलिस पर दो राउंड फायरिंग भी की गयी. गुरुवार को सभी का इलाज मीनापुर सीएचसी में किया गया. मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर पुलिस पर हमले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें छह नामजद व 20 अज्ञात को आरोपित किया गया है. इसमें चतुरसी पंचायत के मुखिया दीवाकर कुमार के भाई विकास कुमार व मिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

फरार आरोपित का भाई लड़ रहा चुनाव

बताते चलें कि साढू की हत्या के आरोप में चतुरसी गांव का कृष्ण मुरारी राय दोषी है. वह पिछले साल से जेल में बंद था. तबीयत बिगड़ने पर पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. मामले में जेलर के बयान पर अहियापुर थाने में मामला दर्ज किया गया था. दूसरी ओर फरार आरोपित का भाई इ. ब्रज बिहारी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहा है. पुलिस को निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राम श्रेष्ठ राय  सहित कई लोगों ने सूचना दी कि चतुरसी पंचायत में पैक्स वोटरों को डराया धमकाया जा रहा है. जेल से फरार आरोपित कृष्ण मुरारी राय पर भी वोटरों को धमकाने का आरोप है. 

ALSO READ: Muzaffarpur Weather: जिले में ठंड को लेकर अलर्ट जारी, वायु की खराब गुणवत्ता ने बढ़ाई लोगों की चिंता, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

फायरिंग का भी है आरोप

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस चतुरसी पहुंची पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही कृष्ण मुरारी राय घर के पिछले दरवाजे से भाग गया. पुलिस के पहुंचने के बाद पथराव शुरू कर दिया गया. ईंट रोड़े फेंके गये. एक-दो राउंड फायरिंग भी करने का आरोप है. चोटिल पुलिस कर्मियों का इलाज मीनापुर अस्पताल में किया गया. मामले में सिवाईपट्टी थाना में कांड संख्या 165/24 दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >