मुजफ्फरपुर: स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर रंगेहाथ दबोचा

Muzaffarpur News: अहियापुर में पुलिस ने 18.63 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों शिवम और साजन को गिरफ्तार किया. एसएसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस इनके पूरे नेटवर्क और आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के आदेश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अहियापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने भीखनपुर गांव के समीप घेराबंदी कर भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो शातिर धंधेबाजों को रंगेहाथ दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहियापुर के भीखनपुर निवासी शिवम झा और साजन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 18.63 ग्राम अवैध स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

भीखनपुर के समीप पुलिस टीम ने बिछाया जाल

नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर पुलिस को 22 मई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि भीखनपुर गांव के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए तस्कर जुटने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें मुस्तैद जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया. जामा तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक की यह खेप बरामद हुई.

एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुई प्राथमिकी, खंगाला जा रहा नेटवर्क

पकड़ाए दोनों धंधेबाजों के खिलाफ अहियापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है. इसके साथ ही उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को भी खंगाला जा रहा है कि वे स्मैक की यह खेप कहां से लाते थे और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाले थे.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >