Muzaffarpur News: 7.57 लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं को सस्ती मिलेगी बिजली, यहां अटक रही है बात

Muzaffarpur News: जिले में 7.57 लाख बिजली कनेक्शन ग्रामीण या अर्ध शहरी है. इन उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिल सकती है. उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को दिया है. जानिए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: ग्रामीण क्षेत्र के वैसे उपभोक्ता जो महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे. उन्हें 40 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी. उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को दिया है. विनियामक आयोग का निर्णय आते ही यह नियम प्रभावी हो जाएगा. गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर-बसर करने वाले बीपीएल और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली देने का प्रस्ताव है. जिले में कुल 8,42,309 उपभोक्ता. जिले में चारों डिवीजन शहरी वन, टू, पूर्वी व पश्चिमी को मिलाकर कुल उपभोक्ताओं की संख्या 8,42,309 है. इसमें 85 हजार उपभोक्ता शहरी क्षेत्र के है. शेष 7.57 लाख बिजली कनेक्शन ग्रामीण या अर्ध शहरी है. नये नियम से इतने उपभोक्ता को सस्ती बिजली मिल सकती है. 

जिले के सभी गांव में बिजली पहुंच चुकी है

हालांकि, ग्रामीण इलाकों में जो घरेलू उपभोक्ता के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगेंगे, उन्हें एक अप्रैल से सस्ती बिजली मिलेगी. जिले में करीब एक लाख उपभोक्ता जो ग्रामीण क्षेत्र के है जिनके यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगा है. जहां तक बिजली कनेक्शन का सवाल है तो जिले के सभी गांव में बिजली पहुंच चुकी है. टोला कस्बा के घर तक बिजली पहुंच चुकी है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

वर्तमान में क्या है टैरिफ?

शहरी घरेलू उपभोक्ता का 1 से 100 यूनिट तक प्रति यूनिट का चार्ज या शुल्क 4.27 पैसे है. जबकि 100 यूनिट से अधिक का 5.67 पैसे प्रति यूनिट है. शहरी उपभोक्ताओं का प्रति किलोवाट का शुल्क 80 रुपये है. वहीं घरेलू ग्रामीण उपभोक्ता का 0 से 50 यूनिट 2.60 पैसे प्रति यूनिट शुल्क है. जबकि 50 यूनिट से अधिक का 3 रुपये प्रति यूनिट है. वहीं घरेलू उपभोक्ता का 40 रुपये प्रति किलोवाट का शुल्क है.

ALSO READ: Bihar Teacher News: TRE-3 पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से शुरू, ओटीपी बेस्ड होगा वेरिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >