मुजफ्फरपुर: 450 निजी स्कूल बिना मान्यता संचालित, शिक्षा विभाग का एक्शन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बिना मान्यता संचालित 450 निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई की तैयारी में है. एक लाख रुपये जुर्माने के साथ प्रतिदिन 10 हजार रुपये अतिरिक्त वसूली और सघन जांच होगी. जानिए खबर विस्तार से…

मुजफ्फरपुर से विनय की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले में बिना मान्यता संचालित निजी विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. विभाग ने ऐसे स्कूलों को 10 जून तक मान्यता के लिए आवेदन करने का अवसर दिया था, लेकिन इस अवधि में केवल 66 स्कूलों ने आवेदन किया. करीब 450 स्कूलों ने अब तक आवेदन नहीं किया है.

रोजाना 10 हजार अतिरिक्त वसूली

शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि बिना मान्यता संचालित स्कूलों से एक लाख रुपये जुर्माना वसूला जाए. साथ ही 11 जून से प्रतिदिन 10 हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाए.

जिले में 1100 निजी स्कूल, कई अब भी बिना मान्यता

विभागीय समीक्षा में सामने आया कि जिले में करीब 1100 निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में स्कूलों ने अब तक विभाग से मान्यता नहीं ली है. ऐसे स्कूल यू-डायस पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, जिससे आरटीई अधिनियम के तहत बच्चों का नामांकन भी प्रभावित हो रहा है.

आरटीई नामांकन और सीट अपलोड में भी लापरवाही

जांच में यह भी पाया गया कि मान्यता प्राप्त कई निजी विद्यालयों ने अपनी सीटों का विवरण विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है. वहीं शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई के तहत विद्यालय आवंटित होने के बावजूद करीब 300 बच्चों का नामांकन लंबित है. ऐसे स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने बताया कि सभी बीईओ को जांच का निर्देश दिया गया है और विभागीय आदेश के अनुसार जुर्माना वसूला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >