Muzaffarpur News: सेंट्रल जेल में बंद 100 कैदी करेंगे छठ महापर्व, व्रतियों में मुस्लीम महिलाएं भी शामिल

Muzaffarpur News: जिले में इस बार सेंट्रल जेल में बंद 100 कैदी छठ का महापर्व करेंगे। इस बार पहले ही सभी तैयारियां कर ली गई हैं। महिला कैदी के बच्चों के लिए भी कपड़े खरीदे गए हैं।

Muzaffarpur News: जिले के शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में छठ पूजा किया जाएगा। यहां कैदी छठ महापर्व का उपवास रखेंगे। इसको लेकर जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। बता दें, जेल में बंद हिन्दू के साथ साथ मुस्लीम महिलाएं भी छठ महापर्व का उपवास कर रही हैं। इसको लेकर जेल में बने कृत्रिम तालाब को पूरी तरह सजाया गया है। जेल अधिक्षक बृजेश सिंह मेहता ने बताया कि इस साल सेंट्रल जेल में कुल 100 कैदी छठ महापर्व का उपवास करने वाले हैं। इसको लेकर जेल प्रशासन ने महिलाओं के लिए साड़ी, पुरुषों के लिए धोती और गमछा उपलब्ध कराया है। 

बच्चों के लिये भी खरीदे गए कपड़े

जेल अधीक्षक ने आगे बताया कि छठ महापर्व को लेकर सारी तैयारियों और सुविधाओं के अलावा पर्व से संबंधित शुद्धता और पवित्रता का पूरा ध्यान रखा गया है। केंद्रीय जेल में बंद कैदियों में इस पर्व को लेकर खास उत्साह रहता है। वहीं, महिला कैदियों के साथ रहने वाले बच्चों के लिए जेल प्रशासन की तरफ से नए कपड़े खरीदे गए हैं। जो 100 व्रती इस बार जेल से सूर्य भगवान को अर्घ देंगे, उनमें 38 महिलाएं और 62 पुरुष शामिल हैं। 38 में से 4 मुस्लीम समुदाय की महिला हैं। 

शहर में भारी वाहन की इंट्री पर बैन

जिले में छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। जिले में कुल घाटों की संख्या करीब 250 है, जिनमें 50 से अधिक घाट खतरनाक है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कई दिशा निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार, सभी घाटों पर 2 से 3 की संख्या में गोताखोर नाव पर तैयार रहेंगे। साथ ही सभी घाटों पर लाइफ जैकेट की भी व्यवस्था होगी। नदी के किनारे बांस की बैरिकेडिंग की गई है। शहर में जाम की स्थिति से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने 5 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों की इंट्री पर बैन लगा दिया है। इसको लेकर एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने निर्देश जारी किया है। छठ घाट के दिन गहरी नदी तरह की अनहोनी को देखते हुए यह पाबंदी लगाई गई है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >