मुजफ्फरपुर: बाइक से गिरकर नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में परीक्षा देने जा रही नवविवाहिता गीतांजली कुमारी की बाइक से गिरकर मौत हो गई. मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित सहबाजपुर में बाइक से गिरकर एक नवविवाहिता की मौत हो गई. मृतका के मायके वालों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है.

पति के साथ परीक्षा देने जा रही थी गीतांजली

मृतका की पहचान 22 वर्षीय गीतांजली कुमारी के रूप में हुई है. वह शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव की रहने वाली थी.

जानकारी के अनुसार, गीतांजली की शादी बीते 26 अप्रैल को हथौड़ी थाना क्षेत्र के शाही जीवर निवासी दीपक कुमार से हुई थी.

घटना के समय वह अपने पति के साथ स्नातक की परीक्षा देने शहर जा रही थी. बाइक पर उसका मौसेरा भाई भी सवार था.

मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

मृतका के पिता राधेश्याम राय ने आरोप लगाया कि यह प्रेम विवाह था, लेकिन शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर रहा था.

उन्होंने बताया कि पांच लाख रुपये दिए जाने के बावजूद उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था.

पिता का आरोप है कि चलती बाइक से गीतांजली को धक्का दिया गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एसकेएमसीएच की मेडिकल ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मेडिकल ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >