Muzaffarpur New SSP: अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनेगी स्पेशल टीम, नए साल के मौके पर नए एसएसपी ने संभाला पदभार

Muzaffarpur New SSP: नए साल के मौके पर जिले में नए एसएसपी सुशील कुमार ने पदभार ग्रहण किया. इससे पहले सुशील मधुबनी जिले के एसपी पद पर कार्यरत थे. पदभार ग्रहण के दौरान उन्होंने जिले के अपराधियों को आड़े हाथों लिया.

Muzaffarpur New SSP: नए साल के पहले दिन जिले के नए एसएसपी सुशील कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण के बाद एसएसपी ने कहा कि जो भी अपराधी जिले में अपराध से धन-संपत्ति अर्जित किए हैं, पुलिस वैसी संपत्तियों पर बुलडोजर चला कर कुर्की करेगी. नए साल में अपराध पर लगाम लगेगी. जिले में कई तरह के आपराधिक गैंग सक्रिय हैं. उनकी रिपोर्ट तैयार कर छापेमारी की जाएगी. इसके अलावा फरार अपराधियों की संपत्तियों की कुर्की होगी.

वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनेगी टीम

पदभार ग्रहण के दौरान उन्होंने जिले के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में लॉ एंड ऑर्डर कायम रखना और क्राइम कंट्रोल करना होगा. क्राइम कंट्रोल के लिए सभी थानेदारों को भी टास्क दी जाएगी. क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी टीम एक साथ बैठेगी और इसपर चर्चा करेगी. इसके अलावा जिले के सभी मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित की जाएगी. और उनके खिलाफ छापेमारी होगी. 

ALSO READ: Teacher News: ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए इस दिन तक करना पड़ सकता है इंतजार, कल ACS सिद्धार्थ की अहम बैठक

मधुबनी के एसपी पद पर थे कार्यरत 

इससे पहले जिले के नए एसएसपी सुशील कुमार मधुबनी के एसपी के पद पर कार्यरत थे. वर्तमान में उन्हें मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है. मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार को प्रमोशन देकर मुंगेर का डीआईजी बना दिया गया है. आज पदभार ग्रहण के दौरान ग्रामीण एसपी विद्यासागर मौजूद रहें. उन्होंने बुके देकर एसएसपी का स्वागत किया. इसके अलावा जिले में तैनात सभी डीएसपी भी उपस्थित रहे.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >