मुजफ्फरपुर घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण खबर है. यदि आपने अभी तक अपने एलपीजी कनेक्शन का ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है, तो इसे आगामी 16 अगस्त तक हर हाल में पूरा करा लें. इंडियन ऑयल ने इसके लिए अंतिम रिमाइंडर जारी किया है. निर्धारित समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी न कराने पर उपभोक्ताओं की घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति और रिफिल बुकिंग रोकी जा सकती है.
रुक सकती है सब्सिडी और घरेलू दर का लाभ
कंपनी के अनुसार, जब तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उपभोक्ताओं को सब्सिडी और घरेलू दर पर मिलने वाले गैस सिलेंडर के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ताओं को कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडर का विकल्प अपनाना पड़ सकता है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि फर्जीवाड़े पर रोक लगाने और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है.
ई-केवाईसी कराने के 2 आसान तरीके
घरेलू एलपीजी ग्राहक दो तरीकों से आसानी से अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
- 1. मोबाइल ऐप (IndianOil One) से घर बैठे:
- 2. गैस एजेंसी या डिलीवरी मैन के जरिए:
कंपनी और गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है
