मुजफ्फरपुर अग्निकांड: धुआं फैलते ही भागे थे डॉक्टर, बंद था लिफ्ट, सवालों से घिरा अस्पताल प्रशासन

Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद हॉस्पिटल में अगलगी की जांच में यह बात सामने आई है कि ICU वार्ड में आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही लिफ्ट थी. सीढ़ी की चौड़ाई पर भी सवाल खड़े हुए हैं. सीसीटीवी में यह बात भी सामने आई है कि धुआं फैलते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मरीजों को उसी स्थिति में छोड़कर बाहर चले गये. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

Muzaffarpur Hospital Fire: शहर के बड़े प्राइवेट अस्पताल प्रसाद में बीते दिनों भीषण अगलगी की वजह से सात मरीजों की झुलसकर और दम घुटने से मौत हो गयी है. हादसे के बाद जिला प्रशासन और और अस्पताल प्रशासन सवालों के घरे में है. जिला प्रशासन की टीम लगातार मामले की जांच कर रही है. छानबीन में खुलासा हुआ है कि हॉस्पिटल के 5वें फ्लोर पर स्थित आईसीयू वार्ड में मरीज को ले जाने के लिए सिर्फ लिफ्ट का इस्तेमाल किया जाता था. वह भी घटना के वक्त बंद था. जबकि आईसीयू में आने-जाने के लिए रैंप का होना जरूरी है. जांच में आईसीयू में आने-जाने के लिए बने सीढ़ी की चौड़ाई कम होने पर भी सवाल खड़े हुए हैं. 

ईयरली मेंटेनेंस रिपोर्ट मांगने पर क्या मिला जवाब?

यहीं नहीं, ब्रह्मपुरा थानेदार ने घटना के बाद जब पीआरओ आसिफ इकबाल और बायो मेडिकल इंजीनियर आदित्य विक्रम से भवन संबंधित वार्षिक मेटनेंस रिपोर्ट और प्रिवेंटिव मेटनेंस रिपोर्ट की मांग की तो उत्तर दिया गया कि वह रिपोर्ट संचालक के आने के बाद ही दिया जा सकेगा. अस्पताल के 5वें तल्ले पर बिना रैंप की सुविधा के आईसीयू होने को लेकर एनओसी की मांग की गयी तो वह भी उपलब्ध नहीं कराया गया. इनके पास फायर सेफ्टी को लेकर कितनी बार मॉकड्रिल कराया गया, इसकी भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी. हालांकि, प्रशासन ने फिलहाल आगे की जांच के लिए आईसीयू और सीसीयू को सील कर दिया है.

धुआं फैलने के बाद छोड़ भागे स्टाफ

ब्रह्मपुरा पुलिस का कहना है कि घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी तो पाया गया कि आईसीयू में आग लगने के बाद धुआं फैलते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मरीजों को उसी स्थिति में छोड़कर बाहर चले गये.

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य माफिया पर बड़ा एक्शन, 11 नर्सिंग होम सील, मरीजों को सुरक्षित अस्पताल में किया शिफ्ट

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में 7वीं मौत, सील हो चुका है हॉस्पिटल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >