Muzaffarpur: आंधी-बारिश ने मुजफ्फरपुर को किया ‘ब्लैकआउट’, 12 घंटे से अधिक समय से कई प्रखंडों में बिजली ठप

मुजफ्फरपुर में भीषण आंधी-बारिश के बाद साहेबगंज, मनियारी और कुढ़नी समेत कई प्रखंडों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. 15 घंटों से जारी ब्लैकआउट के कारण लाखों लोग पानी और उमस से परेशान हैं, जबकि अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं.

Muzaffarpur News: जिले में बुधवार की रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. कुदरत के इस कहर का सबसे भयावह असर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है. जिले के साहेबगंज, कुढ़नी, मनियारी और हथौड़ी समेत कई प्रखंडों में पिछले 12 से 15 घंटों से अंधेरा छाया हुआ है. भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लाखों की आबादी बेहाल है.

अधिकारियों ने मोड़ा मुंह, उपभोक्ता परेशान

साहिबगंज प्रखंड में बुधवार रात 8 बजे से ही बिजली गुल है. यहां के उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का आरोप है कि स्थिति की जानकारी लेने के लिए जब बिजली विभाग के एसडीओ और जेई को फोन किया जा रहा है, तो उनके मोबाइल या तो स्विच ऑफ हैं या ‘आउट ऑफ सर्विस’ बता रहे हैं. उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि कभी कॉल लगती भी है, तो अधिकारी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. अधिकारियों की इस बेरुखी ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है.

100 से ज्यादा गांवों में हाहाकार

मनियारी क्षेत्र के अख्तियारपुर पड़ेया सबस्टेशन से जुड़ी आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है. पिछले 12 घंटों से बिजली न होने के कारण 100 से अधिक गांवों की लाखों की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है. वहीं, कुढ़नी और हथौड़ी क्षेत्रों में भी बुधवार रात 10 बजे से बिजली गायब है. तेज आंधी के कारण कई जगहों पर हाईटेंशन तार टूटने और इंसुलेटर डैमेज होने की खबरें हैं. 15 घंटे बीत जाने के बाद भी यहां बिजली बहाली के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.

कांटी में मिली थोड़ी राहत

इन सबके बीच कांटी इलाके से राहत की खबर आई है. यहां भी रात भर जोरदार बारिश के कारण आपूर्ति बाधित रही, लेकिन विभाग की सक्रियता से सुबह 8:30 बजे बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है. हालांकि, अन्य प्रखंडों में सुधार कार्य की धीमी गति को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं. बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि पेड़ गिरने और तार टूटने के कारण मरम्मत में समय लग रहा है.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >