मुजफ्फरपुर: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पढ़ें पूरी खबर…

मड़वन, मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार कि रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र स्थित द्वारिकानाथपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत को लेकर दहेज हत्या का मामला सामने आया है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर देने का आरोप लगाया है.

शादी के बाद से हो रही थी प्रताड़ना

मृतका की मां सरिता देवी ने करजा थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनकी पुत्री नीतू कुमारी की शादी वर्ष 2017 में द्वारिकानाथपुर निवासी अनिल कुमार राय से हुई थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही व्यवसाय के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी. मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग नीतू को प्रताड़ित करते थे.

बिना सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार

आवेदन के अनुसार 18 मई की शाम करीब पांच बजे नीतू कुमारी की मारपीट कर हत्या कर दी गई.

मायके पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से बिना किसी सूचना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

जब परिजन ससुराल पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था. बाद में ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली.

पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मृतका की मां ने पति अनिल कुमार राय समेत परिवार के पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

करजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >