मुजफ्फरपुर डबल मर्डर: हत्या से एक दिन पहले मस्जिद चौक पर दिखा किलर, 1500 CCTV खंगालने के बाद हुआ बेनकाब

रिटायर्ड बैंक अधिकारी और पत्नी की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 1500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हत्यारे की स्पष्ट तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर एक मोबाइल रिचार्ज की दुकान से मिली है, जहां हत्यारे ने अपना चेहरा दिखाया था.

Muzaffarpur double murder: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग में हुए रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर (72) और उनकी पत्नी नीलम कुंवर (67) के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है. एसआईटी की टीम ने इस मामले में 1500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है. पहले हत्यारा हमेशा चेहरे पर मास्क या कैप पहने रहता था, जिससे उसका हुलिया स्पष्ट नहीं हो पा रहा था और जारी किया गया स्केच भी विफल रहा था.

retired bank officer murder: मस्जिद चौक की दुकान पर रिचार्ज के दौरान कैमरे में कैद हुआ चेहरा

जांच के दौरान असली सफलता मस्जिद चौक स्थित एक मोबाइल रिचार्ज की दुकान से मिली. घटना से एक दिन पहले सुपारी किलर अपना मोबाइल रिचार्ज कराने वहां पहुंचा था. पूरी तरह सतर्क रहने के बावजूद उसने गलती से एक बार अपना चेहरा ऊपर किया, जो दुकान के सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गया. डीआईयू की टीम ने टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से उसकी साफ तस्वीर प्राप्त कर ली है.

इनाम की राशि बढ़ाकर पचास हजार की गई, पड़ोसी राज्यों में भेजी फोटो

पुलिस ने हत्यारे की तस्वीर मिलने के बाद इनाम की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है. साथ ही, उसकी पहचान के लिए फोटो मुजफ्फरपुर के सभी थानेदारों, बिहार के सभी जिलों के एसएसपी और पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी भेज दी गई है. स्पष्ट तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे और बेटी से संपर्क कर उसकी पहचान भी कराई है.

प्रॉपर्टी विवाद की आशंका, हत्या की असली वजह अब भी अनसुलझी

घटना के तीन महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो सकी है. हालांकि, अब तक की पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से इनकार नहीं किया जा रहा है. पुलिस और एसआईटी इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए लगातार अपनी सुई आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें... मोतिहारी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिले के 120 जमादार बने दरोगा और मिले नए दायित्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन सिंह

चंदन सिंह बीते 12 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. 2016 से लगातार प्रभात खबर के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दैनिक जागरण और भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के लिये योगदान दे चुके हैं. क्राइम रिपोर्टिंग में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म पर अधिक फोकस. पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >